Advertisement

51+ Maut Shayari in Hindi | Best Maut Shayari, Status by Marudhar Rahi

मौत एक अटल सच है, जिससे कोई नहीं बच सकता। कभी-कभी जिंदगी इतनी दर्द देती है कि जीने से ज्यादा मौत आसान लगने लगती है। जब अपना कोई बिछड़ जाता है, तब तो लगता है जैसे जिंदगी वहीं रुक गई हो।इसी दर्द को शब्दों में पिरोया है मैंने, मरुधर राही ने। MyAlfaaz पर आपके लिए लाया हूँ 51+ मौत शायरी हिंदी में का सबसे बड़ा कलेक्शन। इस एक ही पोस्ट में आपको 2 लाइन मौत शायरी, सैड मौत शायरी, मौत स्टेटस और जिंदगी मौत शायरी सब मिलेगी।


मौत शायरी हिंदी में - Marudhar Rahi



2 line maut shayari in hindi - sad boy alone maut shayari by marudhar rahi

जब ज़िन्दगी ही हमको 'रास' नहीं आ रही,
तो कमबख़्त ये मौत भी पास नहीं आ रही।
😌😞😴

मत  छोड़  मुझे यूँ 'तन्हा' तू, मेरे इस हाल पर,
कि मैं मौत को गले लगा लूँ, तेरे मलाल पर
🥀💔🥺

जीते-जी  न कभी किसी ने मेरा हाल पूछा..,
“कैसे मरा?” मरने पे सभी ने ये सवाल पूछा।
🥺🥺🥺

जो गुज़र  गया वो न फिर अब मुक़ाम आएगा,
मेरे लबों  पर  कभी  न  तेरा अब नाम आएगा,
जो आएगा वो फ़क़त औरों के हवाले बेवफ़ा..,
आख़री तुझे बस मेरी 'मौत' का पैगाम आएगा।
💔😪😭

मौत  से  पहले भी, इक और 'मौत' मरा करते हैं लोग,
होकर जुदा अपने महबूब से, जब जिया करते हैं लोग।
💔😪😭

Kaash ki wo laut aati maut shayari in hindi image

काश... कि  वो लौट आती,
मौत से पहले न मौत आती।
🥀💔🥺

काँटे ही काँटे  मिले मुझे, कमबख़्त ज़िन्दगी तेरी हर राह में,
हार पर हार फूलों के बेशुमार मिले मुझे, मौत की पनाह में
😌😞😴

वो  करके  बेवफ़ाई  मुझसे,  वफ़ा का मुझे गुनेहगार कर गई,
ख़ुद से बेज़ार करके, भरी जवानी मौत का तलबगार कर गई।
💔😪😭

तेरी  ये  बे-मुरौवती  कहीं मुझे, ग़ैरों का हिमायती न कर दे,
ज़िन्दगी से ज़्यादा मेरे लिए, कहीं मौत किफ़ायती न कर दे
💔😪😭

कदम-कदम पर हम-सफ़र बनने को, बेरहम मौत खड़ी है,
फिर  भी  इन्सान  का  गुरूर तो देखो, उसकी "मैं" बड़ी है।
🔥✨💯

'ऐ ज़िन्दगी'  तू  रहम  न कर, जी-भर के मुझे ख़ूब रूला ले,
इससे पहले कि कहीं मौत मुझे, अपनी आग़ोश में सुला ले।
💔😪😭

kabhi tadap kar dekh maut shayari - dard bhari maut shayari hindi me 2 line

कभी  तड़प  कर  देख, तू भी किसी की चाहत में,
तो पता चले, हम रोज़ कितनी मौतें मरा करते हैं।
😌😞😴

सर से ऊपर पानी जो अब, गुज़र ही जाये तो अच्छा है,
ऐसी 'ज़िन्दगी' से बेहतर, हम मर ही जाये तो अच्छा है।
🥺🥺🥺

बड़ी  'कश्मकश'  में है ज़िन्दगी मौला, तू थोड़ी रहमत बरसा,
ज़िन्दगी दी है तो जीने भी दे, यूँ पल-पल मौत को न तरसा
💔😪😭

मुसाफ़िर  बनकर  आए  हैं  हम, मुसाफ़िर  बनकर चले जाना है,
ज़िन्दगी और मौत इक सफ़र, दर-ए-ख़ुदा ही अपना ठिकाना है।
💯💯💯

वक़्त से पहले मरने का भी मेरे यार, कुछ अलग ही मज़ा होता है,
रोना उन्हें भी आ जाता है, जिन्हें हमसे 'शिकायतें' हुआ करती है।
🔥✨💯

हालात-ओ-हयात  ने उसे कितना सताया होगा,
मौत से पहले जिसने मौत को गले लगाया होगा
😪😪😪

चन्द साँसों  का  'कर्ज़',  हम भी उतार चले,
रो-रोकर ही सही, इक ज़िन्दगी गुज़ार चले।
😪😪😪

Gham e hijr se behtar hai maut shayari in hindi

ग़म-ए-हिज़्र से बेहतर है,
मौत मयस्सर कर दे ख़ुदा।
💔😪😭

न  जाने कब वो सहर आएगी,
जब सांसें हमारी ठहर जाएगी।
💔😪😭

बहुत सता  रही है  कमबख़्त ये ज़िन्दगी,
'ऐ मौत', अब तू ही हमको गले लगा ले।
😭😭😭

जब ज़िन्दगी ज़िल्लत भरी होती है ना,
तो मौत भी कतराती है क़रीब आने से।
💯💯💯

लगता  था,  तुझसे  जुदा  होकर  तो  हम  मर  ही  जाएंगे,
पर कमबख़्त मौत भी उन्हीं को आती है, जिन्हें ज़िन्दगी से प्यार होता है।
😌😞😴

Humne to unhe is kadar chaha hai maut shayari in hindi

हमने  तो  उन्हें  इस  क़दर  चाहा है,
बग़ैर उनके फ़क़त मौत को चाहा है।
💯💯💯

हर-रोज़  नया  दर्द,  और हर-रोज़ नयी-नयी तक़लीफें,
कमबख़्त ये साँसों का सिलसिला, थम क्यों नहीं जाता
😌😞😴






  • - मरुधर राही ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ