Advertisement

30+ Zindagi Motivational Shayari in Hindi | Marudhar Rahi — MyAlfaaz

जब पूरी दुनिया कहती है कि अब कुछ नहीं हो सकता, तब जिंदगी वहीं से एक नया मोड़ लेती है। ये दुनिया आपकी हार का इंतजार करेगी, लेकिन आपकी एक छोटी सी कोशिश उसी हार को आपकी सबसे बड़ी जीत में बदल देगी। अगर आप भी उस मोड़ पर खड़े हो जहाँ हिम्मत जवाब दे रही है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हो। मैं Marudhar Rahi, आपके लिए MyAlfaaz पर लाया हूँ Best Motivational Quotes in Hindi का ऐसा संग्रह जो गिरे हुए इंसान को भी दौड़ना सिखा देगा और आपको याद दिलाएगा कि आपकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।


जिंदगी बदल देने वाले कोट्स & शायरी - Life Changing Quotes & Shayari



Zindagi Motivational Shayari in Hindi by Marudhar Rahi - MyAlfaaz

कभी  अपनी  बे-हिसाब  उम्मीदों  का, दामन मत छोड़ना 'मेरे दोस्त',
अक्सर ज़िंदगी वहीं से यू-टर्न लेती है, जहाँ सारे रास्ते बंद हो जाते हैं।
💫💫💫💫

ना शिकवा, ना शिकायत, और ना ही किसी से कोई गिला किया करो,
ज़िंदगी  के हर पल को तुम, फ़क़त आख़िरी पल समझकर जिया करो।

वक़्त  और  हालात  से टूटकर बिखर जाऊं, इतना तो कमजोर नहीं हूँ मैं,
जिसने तुम्हें बनाया है उसी के हाथों का खिलौना हूँ, कोई और नहीं हूँ मैं।
✅✅✅✅

उड़ने  दो  तुम   खुले   आसमान  में,  इन  अफ़वाहों  की  धूल  को,
कामयाबी की बूँदें जब बरसेंगी, धूल ख़ुद-ब-ख़ुद ज़मीं पे जा बैठेगी।
☑️☑️☑️☑️

इनायत  जब  हुई  ख़ुदा  की, तो 'मुक़म्मल' मेरा हर ख़्वाब हो गया,
लोग मेरी झूठी तारीफें करते रहे, और मैं सच में कामयाब हो गया।
💫💫💫💫

Guzar jayega mushkil waqt motivational shayari by Marudhar Rahi

गुज़र  जाएगा  ये  मुश्किल' वक़्त भी बन्दे, तू थोड़ा इत्मिनान तो रख,
शिक़ायतों का सिलसिला छोड़कर, ज़िन्दगी से थोड़े अरमान तो रख।
💫💫💫💫

तलब  हो  पीने की, तो लोग ज़हर को भी दवा समझ कर पी जाते हैं,
हो हसरत ज़िन्दगी जीने की, तो हालात कैसे भी हो लोग जी जाते हैं।
💯💯💯💯

जीवन इतना सरल और सहज भी नहीं है, यहाँ हर चीज़ की कीमत चुकानी पड़ती है,
मरने तक जिंदा रहकर, ख़ुद अपने ही  कंधों पर अपनी जिंदा 'लाश' उठानी पड़ती है।
☑️☑️☑️☑️

जी-चाहे  जितना  सता ले  और आज़मा ले 'ऐ ज़िन्दगी', पर हार कभी न मानूँगा,
मुझे ख़ुद पे भरोसा ही इतना है कि, इक रोज़ तुझे तुझसे ही जीत कर दिखाऊंगा।
✨✨✨

Zindagi ke do pehlu motivational shayari in Hindi by Marudhar Rahi

ज़िंदगी  के   फ़क़त   दो  ही  'पहलू'  हुआ  करते  हैं  मेरे  दोस्त..,
एक में बेहिसाब ख़्वाहिशें, तो दूसरे में हालातों के साथ समझौता।
✨✨✨

अच्छी नहीं  है  ये 'रंजिशें', इनमें न किसी को आराम आता है,
मिल-जुल कर रहा करो, इन्सान ही इन्सान के काम आता है।
💯💯💯💯

कोई हँसकर छुपा लेता है, तो कोई रो-रोकर बता देता है,
यहाँ  हर किसी का दर्द-ए-दिल, एक जैसा कहाँ होता है।
✅✅✅✅

सब्र कर  'मरुधर राही', पतझड़ है तो बसंत भी होगा,
तेरे दु:खों का कभी, कहीं न कहीं कोई अंत भी होगा।
💯💯💯💯

कभी  बुझने न देना तुम, अपनी उम्मीदों के चराग़,
सुना है कभी-कभी वक़्त, बे-वक़्त बदल जाता है।
💯💯💯💯

Jab khud ko hi hai sehna sad shayari by Marudhar Rahi

जब ख़ुद को ही है सहना,
तो औरों से क्या कहना।
💫💫💫💫

गर्दिशों  में  सितारे  जब  हमारे  होते हैं..,
सलाह के तौर पर लोगों के सहारे होते हैं।
✅✅✅✅

जिसने भी ज़िन्दगी को जीने की ठानी है,
उसने फ़िर हालातों से कहाँ हार मानी है।
💯💯💯💯

Waqt badalne ka koi waqt nahi hota - Zindagi Motivational Shayari by Marudhar Rahi

'वक़्त'  बदलने का..,
कोई वक़्त नहीं होता।
✅✅✅✅

दर्द में जिसने मुस्कुराना सीख लिया,
मानो ज़िन्दगी को जीना सीख लिया।
☑️☑️☑️☑️

जो नेक है, वो हर-दम नेकी को ही चुनेगा,
ख़ुदा मेरा भी है, इक रोज़ मेरी भी सुनेगा
💫💫💫💫

Apne armaano ko pankh lagane ke liye motivational quotes in Hindi

अपने अरमानों को 'पंख' लगाने के लिए,
कुछ ख़्वाहिशों का गला घोंटना पड़ता है।
✅✅✅✅

कभी  हँसाती  है   तो   कभी   रूलाती  है  ज़िन्दगी,
हर  अंदाज़   में   जीना  हमें   सिखाती  है  ज़िन्दगी,
कभी  मायूस  न  होना ज़िन्दगी की आज़माइशों से,
मंजिल से पहले कदम-कदम आज़माती है ज़िन्दगी।
✅✅✅✅

मतलब के इन रिश्तों को, ग़लत-फ़हमियों में ही रहने दो,
ग़र  परखने लग जाओगे, तो टूटकर ख़ुद बिखर जाओगे।
✔️✔️✔️✔️

Taqdeer ko vahi dosh dete hain motivational quotes in Hindi by Marudhar Rahi

तक़दीर  को वही 'दोष' देते हैं,
जो संघर्ष करना नहीं जानते।
💯💯💯💯

भले ही जीवन में ग़लतियां तुम हज़ार करना,
और बेहतर बनना है, तो उन्हें स्वीकार करना।
✅✅✅✅

Waqt Se Bada Koi Sikandar Nahi Hota Shayari in Hindi | Marudhar Rahi — MyAlfaaz

वक़्त   से  बड़ा  कोई  सिकन्दर  नहीं  होता,
दर्द  न  होता तो आँखों में समन्दर नहीं होता,
हमने बख़ूबी देखा है लोगों को बड़े क़रीब से,
जो  जैसा  दिखता है  वैसा अन्दर नहीं होता।
💯💯💯💯

किसी के बुरे वक़्त में उसका सहारा न बन सको, तो उससे किनारा भी मत करना 'साहिब',
हो सकता है कोई तुम्हारे पास, तुम्हें अपनी आख़िरी उम्मीद और सहारा समझकर आया हो।
💫💫💫💫






  • - मरुधर राही ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ