जब इंसान का जोर खत्म हो जाता है, तब भगवान की रहमत शुरू होती है। ये दुनिया आपके बुरे वक्त पर ताना मारेगी, लेकिन मेरा भगवान उसी बुरे वक्त को आपकी सबसे बड़ी ताकत बना देगा।अगर आपका भी भरोसा सिर्फ और सिर्फ उस ऊपर वाले पर है, तो आप सही जगह आए हो। मैं Marudhar Rahi, आपके लिए MyAlfaaz पर लाया हूँ Best God Status in Hindi का ऐसा संग्रह जो टूटे हुए दिल को भी हिम्मत दे देगा और आपको एहसास दिलाएगा कि आप अकेले नहीं हो, वो आपके साथ है।
दिल को सुकून देने वाले 2 Line God Status in Hindi
तक़दीर का लिखा यहाँ किसने देखा है,
होगा वही जो हाथों में तेरे खिंची रेखा है,
तू धर्म की राह पर बस कर्म करता जा..,
उसके दरबार में सिर्फ़ कर्मों का लेखा है।
💯💯💯💯
नियति का नियम तुझको ही समझना पड़ेगा,
तेरे 'कर्मों' का फल तुझको ही भोगना पड़ेगा।
💯✅✅✅
जिस रोज़ तुम्हारी मेहनत का, किसी ग़रीब के मुंह में निवाला जाएगा,
यक़ीन करो वो फिर तुम्हें इतना देगा कि, तुमसे ना सम्भाला जाएगा..!
✅✅✅✅
जो आया है वो जाएगा जहाँ से, इसका क्या सवाल करें,
क्या पाया और क्या खोया है, इसका क्या मलाल करें,
फ़क़त चन्द साँसें है बची, इस ख़ाक को ख़ाक होने में,
तो क्यों न अब, थोड़ा-थोड़ा 'रब' का भी ख़याल करें।
🙏🙏🙏🙏
ना मंदिर ना मस्जिद, और ना ही किसी गुरूद्वारे ढूंढ़ो,
उसे आँखें बंद करके, अपने मन-मंदिर के द्वारे ढूंढ़ो।
🙏🙏🙏🙏
ग़र ईश्वर में आस्था है, तो फ़िर अंधेरों में भी रास्ता है,
मतलब की ये दुनिया, मतलब का यहाँ हर वास्ता है।
💯💯💯💯
God Quotes in Hindi - जो जिंदगी बदल दे
किसी का इतना बुरा भी मत करना,
कि कहीं उसको बुरा लग जाए..!
❌❎✖️
रिश्ता भले ही तुम सबसे रखना,
पर उम्मीदें सिर्फ़ 'रब' से रखना।
✅✅✅✅
वो देकर ही नहीं..,
लेकर भी आज़माता है।
☑️☑️☑️☑️
रब जब देगा तो सब देगा,
वरना दर्द भी बे-सबब देगा।
✅✅✅✅
वो आँखें बंद करके भी,
सब-कुछ देख रहा है..!!
💯💯💯💯
मेरी ख़ुशियों का रखवाला,
है बस इक वो ऊपरवाला।
✅✅✅✅
जिस रोज़ ख़ुदा की रहमत होगी,
साकार तुम्हारी हर मेहनत होगी।
☑️☑️☑️☑️
उसके दरबार में..,
कर्मों के सिवा कोई दलील नहीं चलती।
❎❎❎❎
वो हैसियत नहीं नीयत देखता है - Marudhar Rahi Special God Status
वो हैसियत नहीं,
'नीयत' देखता है।
☑️☑️☑️☑️
उसे नेकियां पसंद है,
चालाकियां नहीं...!!
✖️✖️✖️✖️
वो Status नहीं,
'कर्म' देखता है..!
💯💯💯💯
वो बिन मांगे ही बहुत कुछ दे भी सकता है,
और बिन बताए सब-कुछ ले भी सकता है।
✅✅✅✅
वो ग़म दे या ख़ुशी सब-कुछ स्वीकार है,
मुझे मेरे रब के हर फैसले पर ऐतबार है।
☑️☑️☑️☑️
अच्छा या बुरा जो भी हो रहा है, सब सही हो रहा है,
चाल तो वो चल रहा है, हम तो फ़क़त इक मोहरा हैं।
✅✅✅✅
जिन्हें हम सही होकर भी कुछ जवाब नहीं दे पाते,
उन्हें फिर वो सही वक़्त पर सही जवाब देता है..!!
☑️☑️☑️☑️
- - मरुधर राही ✍️
















0 टिप्पणियाँ