Advertisement

20+ Khatu Shyam Baba Sad Shayari | Marudhar Rahi — MyAlfaaz

श्याम बाबा के दीवाने के लिए हर लफ़्ज़ ही खाटू श्याम है।

नमस्कार दोस्तों, मैं Marudhar Rahi और आप पढ़ रहे हैं MyAlfaaz। अगर दुनिया ने पल्ला झाड़ लिया है और मन हार गया है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हो।

यहाँ मैंने आपके लिए 20+ Khatu Shyam Baba Sad Shayari का सबसे दर्द भरा कलेक्शन तैयार किया है। ये शायरियां हारे हुए भक्त की पुकार हैं और आपको याद दिलाएंगी कि जब कोई नहीं होता, तब भी खाटू वाला श्याम होता है।

Khatu Shyam Baba Sad Shayari in Hindi by Marudhar Rahi

Kab chamkega baba meri kismat ka tara shyam sad shayari by Marudhar Rahi - MyAlfaaz
कब चमकेगा 'बाबा' मेरी क़िस्मत का तारा,
अब तो उम्र का सूरज ही डूबने को आया..!

Haare Ka Sahara Shayari - Meri Laaj Ab Tere Haath Shayari

Dekhkar meri mufalisi baba har kisi ne mujhse palla jhada hai meri laaj ab tere haath mere haathon me bas tere naam ka nagada hai shyam baba sad shayari by Marudhar Rahi - MyAlfaaz
देखकर मेरी मुफ़लिसी 'बाबा', हर किसी ने मुझसे पल्ला झाड़ा है,
मेरी लाज अब तेरे हाथ, मेरे हाथों में तो बस तेरे नाम का नगाड़ा है।

Haare Ka Sahara Shyam Baba Shayari

Suna hai baba tu sabka sahara hai shyam baba shayari by Marudhar Rahi
।। सुना है बाबा तू सबका सहारा है ।।
।। फिर मुझसे क्यूँ इतना किनारा है ।।
।। अब ग़म दे या ख़ुशी बाबा ये तेरी मेहरबानी ।।
।। कलम तेरे हाथ जो चाहे 'लिख' मेरी कहानी ।।
सबने ठुकराया तो खाटू आ गया हूँ,
अब हार गया हूँ बाबा, तेरे दर पर आ गया हूँ..!!
कोई नहीं सुनता मेरी, बस तू ही सुनता है,
इस हारे हुए दिल को बस तू ही चुनता है..!!
- मरुधर राही ✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ